फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On January 10, he was found injured in a 500 meter

Dehradun News: भाई पर हमला होने की जताई आशंका, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 16 Jan 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
On January 10, he was found injured in a 500 meter
Iबीते 10 जनवरी को खाई में घायल अवस्था में मिले थे विपिन डोभालI
विज्ञापन


छावनी परिषद चकराता के कर्मचारी विपिन डोभाल 10 जनवरी को 500 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में मिले थे। उनका इलाज देहरादून के निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बहन कल्पना डोभाल ने भाई पर हमला होने की आशंका जताई है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।


तहरीर में कल्पना डोभाल ने कहा कि गत नौ जनवरी को उनके भाई ड्यूटी पर गए, लेकिन कमरे पर नहीं लौटे। संपर्क करने पर भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन भाई गंभीर हालत में खाई में मिले। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि उनके भाई के साथ मारपीट की गई है। विपिन का स्टाफ के कर्मचारियों और स्थानीय मित्रों से झगड़ा हुआ था। लहूलुहान होने पर विपिन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान विपिन को जब होश आया तो उन्होंने कड़ा और पंच से मारपीट करने की बात बताई। कहा कि कार्यालय में राजनीति के चलते विपिन हमेशा कर्मचारियों के निशाने पर रहते हैं। जब कभी विपिन को होश आता है तो वह यही बात कहते हैं कि ये लोग मुझे मार डालेंगे। विपिन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन




सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed