{"_id":"61bed06967b50c623f273584","slug":"omicron-terror-dehradun-youth-do-not-want-to-take-life-at-risk-so-plans-to-go-out-on-new-years-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का डर: रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए टाल दिए न्यू ईयर पर बाहर जाने के प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का डर: रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए टाल दिए न्यू ईयर पर बाहर जाने के प्लान
Sun, 19 Dec 2021 12:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:16 PM IST
सार
देहरादून नए साल के जश्न में जगह-जगह देर रात पार्टियों के साथ ही शहर से बाहर जाकर युवा पार्टी करते हैं, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण नए साल का उल्लास फीका रहा। जबकि इस बार भी युवाओं को डर सता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले अभी थमे भी नहीं थे, कि ओमिक्रॉन का डर सताने लगा है। जिस कारण युवाओं के नए साल के जश्न में इस बार भी भंग पड़ सकता है। नए साल के जश्न को लेकर युवाओँ में खासा उत्साह देखना को मिलता है।
देहरादून नए साल के जश्न में जगह-जगह देर रात पार्टियों के साथ ही शहर से बाहर जाकर युवा पार्टी करते हैं, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण नए साल का उल्लास फीका रहा। जबकि इस बार भी युवाओं को डर सता रहा। जिसके चलते उन्होंने अपने बाहर जाकर पार्टी करने के प्लान स्थगित कर दिए हैं।
जन्मदिन और नए साल का सेलिब्रेशन अब टाल दिया
पिछले साल कोरोना की वजह से कोई प्लान नहीं बनाया जा सकता था। अब कुछ समय से हालात सामान्य लगने लगे थे, लेकिन फिर बढ़ते मामलों को देख डर बैठ गया। और अब नए संक्रमण के बारे में सुनकर सतर्क रहना जरूरी है। 31 दिसंबर को मेरा बर्थडे भी होता है। सोचा था, इस बार बर्थडे और नए साल का सेलिब्रेशन बहुत अच्छे से सेलिब्रेट करूंगा। दोस्तों संग बाहर जाने का प्लान बनाया था, लेकिन अब टाल दिया।
विज्ञापन
- क्रांति सेमवाल, प्रेमनगर
उत्साहित थी, लेकिन सतर्कता ज्यादा जरूरी
मैं और मेरे दोस्त नए साल की पार्टी हर बार अलग-अलग जगहों पर जाकर करते है। पिछले साल कोरोना की वजह से नहीं जा पाए, लेकिन इस बार प्लान बनाया था। ऑफिस में छुट्टी के लिए एडवांस में ही कह दिया था, लेकिन शहर से या राज्य से बाहर जाने का प्लान हमने स्थगित कर दिया। नए संक्रमण को लेकर अब सतर्कता रखनी जरूरी है। भले ही हमने वैक्सीन लगाई है, लेकिन हमें नहीं पता कि वैक्सीन इस संक्रमण से लड़ने में सफल होगी या नहीं। इसलिए फिलहाल सेहत जरूरी है।
- आकांक्षा शाह, नथ्थनपुर
ओमिकॉन के बारे में सुनकर टाल दिए प्लान
पिछले साल कोरोना ने कुछ करने का मौका नहीं दिया। इसलिए इस बार खूब मस्ती,धमाल मचाने की सोची थी, लेकिन अब ओमिक्रॉन के बारे में सुनकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। बाहर जाने का प्लान रोक दिया। अब घर पर ही सेलिब्रेट करूंगी। भीड़भाड़ जैसी जगहों पर जाने से बचना ही चाहिए। इस वक्त अपना ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है।
- मोनिका, कारगी चौक
दोस्तों संग बनाए थे नए साल के कई प्लान
कोरोना से सबक लिया है। इसलिए अब लापरवाही नहीं करना चाहता। दोस्तों के साथ नए साल के लिए काफी कुछ प्लान किया था, लेकिन जब से ओमिक्रॉन के बारे में सुना है, तबसे चिंता और बढ़ गई है। सेलिब्रेशन हम घर भी कर सकते हैं, लेकिन पिछली बार जो लापरवाही हम सभी के स्तर पर की गई। उसे दोहराना नहीं चाहिए। जिंदगी जरूरी है। इसलिए दोस्तों को भी सर्तक रहकर कम लोगों के बीच में ही सेलिब्रेशन करने की सलाह दी।
- निशांत गर्ग, बल्लूपुर