फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Omicron shadows rafting and camping

राफ्टिंग और कैंपिंग पर ओमिक्रॉन का साया

Mon, 17 Jan 2022 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Omicron shadows rafting and camping
योगनगरी में संचालित राफ्टिंग और कैंपिंग के व्यवसाय पर ओमिक्रॉन का साया मंडराना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के साथ अब नए वैरिएंट के आने से साहसिक खेलों के शौकीन अब इनसे दूरी बनाने लगे हैं। पर्यटक यहां संचालित कैंप और राफ्टिंग की ऑनलाइन बुकिंग रद्द कर रहे हैं। अब तक 50 फीसदी पर्यटकों ने बुकिंग रद्द कर दी है।
विज्ञापन

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और मुंबई आदि प्रांतों के पर्यटक लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में पहुंचते हैं। यहां आने से पहले राफ्टिंग और कैंपिंग के शौकीन पर्यटकों ने जनवरी के प्रथम सप्ताह में अपनी ऑनलाइल बुकिंग शुरू कर दी थी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते अब सैलानियों ने यहां आने से दूरी बना ली है। उनमें से कई पर्यटकों ने अपनी ऑनलाइन बुकिंग रद्द कर दी है।
विज्ञापन

राफ्ट संचालक मनीष शर्मा, अनुभव पयाल, सुमित, कैंप संचालक अंकित गुप्ता, जितेंद्र धाकड़ और त्रिवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस बार 26 जनवरी को ओमिक्रॉन का साया छा रहा है। पर्यटकों और सैलानियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उम्मीद थी कि 26 जनवरी में उनके व्यवसाय में कुछ असर पड़ेगा, लेकिन कोरोना संक्रमण और नए वैरिएंट की दशहत से पर्यटक तीर्थनगरी आने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी रुकी
गणतंत्र दिवस पर अपने परिवार के साथ छुट्टी का आनंद उठाने योगनगरी आने से पर्यटक बच रहे हैं। यहां संचालित कई होटलों की भी ऑनलाइन बुकिंग रद्द हो गई है। होटल संचालक अनुसूइया प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभी तक गिने चुने पर्यटकों ने ही होटलों की ऑनलाइन बुकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed