फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Om Prakash became convener of brahmin mahasangh

ओम प्रकाश बने ब्राह्मण महासंघ के संयोजक

Wed, 28 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash became convener of brahmin mahasangh
परेड ग्राउंड के समीप एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्राह्मण समाज महासंघ के पदा?
ब्राह्मण समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने वाली 10 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर ब्राह्मण समाज महासंघ का गठन किया है। महासंघ में ओमप्रकाश वशिष्ठ को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संगठनों के दो-दो सदस्यों को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य संयोजक ओमप्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि महासंघ में भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति, वैदिक ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, मोहियाल ब्राह्मण सभा, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समिति, भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड पंजाबी ब्राह्मण सभा और ब्राह्मण युवा मंडल संगठन शामिल हुए हैं। एसपी पाठक को उप मुख्य संयोजक, अरुण कुमार शर्मा को महासचिव, मनमोहन शर्मा, राजेश मोहन, अतुल तिवाड़ी, राजेंद्र व्यास, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, थानेश्वर उपाध्याय को सह सचिव, हरिकृष्ण शर्मा को वित्त सचिव और वीडी शर्मा को प्रवक्ता व प्रचार सचिव का जिम्मा दिया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी किशन गिरी महाराज, आचार्य पवन कुमार शर्मा, पंडित उदय शंकर भट्ट, सुभाष जोशी, लालचंद शर्मा, उमेश चंद कबडवाड और मैनेजर पांडेय को संरक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संयोजक मंडल में मधुसूदन सुंदरियाल, बीएम शर्मा, प्रमोद मेहता, शशि शर्मा, रामप्रसाद गौतम, मुरलीधर शर्मा, संदीप धूलिया, राजेश शर्मा, अतुल तिवाड़ी और अखिल त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed