फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Olympian nitendra rawat got married

खुशियों के पलः दीप्ति के हुए ओलंपियन नितेंद्र रावत

Sun, 19 Feb 2017 09:25 PM IST
आनंद बिष्ट / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
आनंद बिष्ट / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Sun, 19 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Olympian nitendra rawat got married
nitendra rawat - फोटो : amar ujala

रियो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने की चाह रखने वाले ओलंपियन एवं फौजी नितेंद्र रावत रविवार को माल्दे गांव निवासी दीप्ति संग परिणय सूत्र में बधे।

विज्ञापन


इस दौरान उनके कोच, नेशनल खिलाड़ी, राजनेता सहित कई गणमान्य खुशियों के इन पलों के साक्षी बने। वैवाहिक रस्में कुमाऊंनी और कत्यूर की परंपरा के अनुसार हुआ।
विज्ञापन


विकासखंड गरुड़ के अणां गांव निवासी ओलंपियन नितेंद्र रावत (30) की शादी माल्दे गांव निवासी इंजीनियर रतन सिंह खडाई की एकलौती पुत्री दीप्ति (25) के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 15 फरवरी 2016 निर्धारित की गई थी, लेकिन रियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने की वजह से उन्होंने शादी टाल दी थी। मालूम हो कि नितेंद का पैत्रिक घर 2013 में उत्तराखंड में आयी भीषण आपदा की भेंट चढ़ गया था। उनके पिता हरीश रावत ने टानीखेत में अपना घर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊंनी रस्म-ओ-रिवाज से हुई शादी

Olympian nitendra rawat got married
dipti - फोटो : amar ujala

रविवार को कुमाऊंनी रस्म-ओ-रिवाज के साथ दोनों की धूमधाम से शादी हुई। बारात रविवार को टानीखेत से कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों और ध्वज के साथ दुल्हन के घर पहुंची।

नेशनल धावक एवं द्वाराहाट के भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर के चंदन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, 6-कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल दिगंबर, नितेंद्र के कोच सुरेंद्र भंडारी, ओलंपियन मनीष रावत, यूथ ओलंपियन मेडलिस्ट दुर्गेश कुमार पाल, इंटरनेशनल मैराथन सुरेश पांडे, वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफायर चंदन सिंह और जितेंद्र सिंह, कपकोट से भाजपा प्रत्याशी बलवंत भौर्याल, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के व्यवस्था अधिकारी महेश बिष्ट सहित कत्यूर घाटी के सैकड़ों लोग इस वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक हुए। 

सेल्फी लेने वालों की मची होड़ 
ओलंपियन नितेंद्र के साथ कई लोगों ने उनके घर पर सेल्फी ली। सेल्फी लेने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। दुल्हन के घर बारात पहुंचने पर बारातियों और घरातियों ने भी आशीर्वाद देने के साथ-साथ फोटो खिंचवाई। 

छोलिया नृत्य पर थिरके बाराती
बारात में कुमाऊंनी छोलिया नृत्य और वाद्य यंत्रों की धुन पर नितेंद्र के गांव के लोग महिलाएं व साथी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। खुशी के इन हसीन पलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी खूब नाचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed