फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old man funeral emotional story in uttarakhand

मौत के तीन दिन बाद भी नहीं हो पाया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, इस इंतजार में बैठा रहा पूरा गांव

Sat, 07 Oct 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
old man funeral emotional story in uttarakhand

एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार मौत के तीन दिन बाद भी नहीं हो पाया। पूरा गांव और रिश्तेदार इस बात के इंतजार में बैठे रहे। आगे पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड के एक गांव में बेटे जेल में बंद होने के कारण बुजुर्ग का दाह संस्कार नहीं हो पाया। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेटे और उसकी मां को जब से सूचना मिली तो उन्होंने बाहर जाने की फरियाद की। इसकी इंतजार में तीन दिन तक बुजुर्ग का शव वहीं रखा रहा।

विज्ञापन

जेल से बाहर आकर किया अंतिम संस्कार

old man funeral emotional story in uttarakhand

फिर, ग्रामीणों की फरियाद पर जेल में बंद बेटे को पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। तीन दिन पूर्व सत्ये सिंह के पिता की मौत हो गई थी, लेकिन पत्नी व बेटे के देहरादून जेल में बंद होने के कारण मृतक अतर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।

गांव में अकेले रह रहे सत्ये सिंह के पिता अतर सिंह की 3 अक्टूबर को मृत्यु हो गई, लेकिन बेटे के मौके पर न होने के कारण किसी ने अंतिम संस्कार नहीं किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों और मृतक के रिश्तेदारों ने बीते बुधवार को डीएम टिहरी सोनिका से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए बेटे व पत्नी को पैरोल पर छोड़ने को लेकर अर्जी दी।

डीएम ने गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर को मामले में अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने गुरुवार को सत्ये सिंह व इंद्रा देवी को तीन दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में पैरोल पर रिहा किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed