फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old Man Dead Body Found on roorkee under construction Highway

हाईवे पर बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, गर्दन पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

Fri, 15 Mar 2019 05:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Old Man Dead Body Found on roorkee under construction Highway
बुजुर्ग का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुड़की में बेलड़ी गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर लहूलुहान हालत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन की।

विज्ञापन


गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ी गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ चंदन सिंह बिष्ट, एसएसआई प्रशांत बहुगुणा समेत हरिद्वार से डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल पर जाकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। मृतक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से किए गए हमले के गहरे निशान मिले हैं, जिसके कारण गर्दन काफी कट गई है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों और कोतवाली से संपर्क किया गया है।

मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि बुजुर्ग की हत्या लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने की होगी। यह भी चर्चा है कि बुजुर्ग कहीं बाहर के हैं, यहां लाकर उनकी हत्या की गई है। हत्या करने वाले शव यहां फेंककर फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed