{"_id":"64935cde6d5d5f84f2080624","slug":"old-chandelier-installed-in-hotel-by-taking-11-lakh-rupees-dehradun-news-c-5-drn1037-183152-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 11 लाख रुपये लेकर होटल में लगा दिए पुराने झूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 11 लाख रुपये लेकर होटल में लगा दिए पुराने झूमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मालिक से 11 लाख रुपये लेकर वहां पर पुराने झूमर और अन्य सामान लगा दिए। कुछ दिन बाद यह सब खराब होने लगा तो संचालक ने अपने पैसे मांगे, लेकिन इस सामान को लगाने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि राजेश भारद्वाज त्यागी रोड पर स्टार होटल चलाते हैं। भारद्वाज ने बताया है कि उन्होंने होटल के बैंक्वेट एरिया में झूमर लगाने के लिए आईपी एक्सटेंशन पड़पड़गंज दिल्ली के रहने वाले नितिन गोयल से सौदा किया था। यह सौदा करीब 14 लाख रुपये में हुआ। कोविड से पहले उसे इसमें से बतौर एडवांस 11 लाख रुपये दे दिए गए। उसने झूमर और लाइट आदि लगा दिाए, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह खराब होने लगे।
पता चला कि उसने पुराने झूमर साफ करने के बाद वहां पर लगाए थे। भारद्वाज ने जब इन्हें बदलने की मांग की तो वह मना करने लगा। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि मामले में नितिन गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।