फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old Age woman Murdered Brutally in bageshwar for loot

बागेश्वर में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, भारी हथियार से सिर कूचकर उतारा मौत के घाट

Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Old Age woman Murdered Brutally in bageshwar for loot
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट थाना क्षेत्र के दुर्गम और सांसद गांव सूपी में लूट के इरादे से धारदार और भारी हथियार से सिर कूचकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। शांत इलाके में हुए इस बर्बर हत्याकांड से लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

 

इधर, पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वारदात के बाद से लापता पड़ोसी के खिलाफ महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में दबिश देनी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कपकोट थाना क्षेत्र के सांसद ग्राम सूपी में लछम सिंह की पत्नी सरुली देवी (67) की हत्या कर दी गई। सुबह बहू कमला देवी चाय देने सास के कमरे में गई तो घटना का पता चला। सूचना पर एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ महेश चंद्र जोशी, एसओ सुखवंत सिंह ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में हत्या हुई है उस कमरे में बुजुर्ग महिला अकेली ही रहती थी। कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ा गया और उसमें रखा सामान भी बिखरा पड़ा है। पुलिस पड़ताल में पता चला कि वारदात के बाद से दुर्गा सिंह जो कि महिला का रिश्तेदार भी है वह लापता है।

 

गांव वालों के मुताबिक दुर्गा सिंह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। बताते हैं कि वृद्धा को पेंशन मिलती थी। आशंका जताई गई है कि पेंशन से मिली रकम लूटने के इरादे से रात के समय महिला की हत्या की गई है। सरुली के पुत्र दान सिंह महर की तहरीर के आधार पर गांव के ही दुर्गा सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

जहां तक सांसद आदर्श ग्राम में वारदात की है तो अपराध कहीं भी हो सकता है। पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही हम हत्यारे को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर देंगे। 
-प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed