फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Offline admission will be given in Sardar Mahipal Rajendra

Dehradun News: 31 जुलाई तक होंगे ऑफलाइन एडमिशन

Thu, 27 Jul 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Offline admission will be given in Sardar Mahipal Rajendra
एसएमआर जनजातीय कॉलेज में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन


सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज में 31 जुलाई तक ही ऑफलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। सीटें रिक्त होने पर ही प्रवेश तिथि को विस्तारित किया जाएगा।

बुधवार को चेयरमैन अनिल सिंह तोमर की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया लेकर चर्चा की गई। प्रवेश प्रभारी डॉ. रवि कुमार ने कहा की वर्तमान सत्र 2023-24 में राज्य सरकार ने एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम के तहत बीए, बीकॉम एवं बीएससी गृह विज्ञान में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। जिन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए गए है।




प्रभारी प्राचार्य दीपक बहुगुणा ने कहा कि महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम बीए के 11 विषयों में 220 सीटें, बीकॉम में 60 सीटें एवं बीएससी, गृह विज्ञान में 60 सीटें निर्धारित हैं। 31 जुलाई तक ही ऑफलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। इस मौके पर प्राध्यापक महेश जगोठा, भरत सिंह, मनोज चौहान, प्रियंका चौहान, पूनम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed