फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials should regularly enter vaccine details on the portal: CMO

पोर्टल पर वैक्सीन का नियमित ब्योरा दर्ज करें अधिकारी : सीएमओ

Tue, 11 Nov 2025 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Officials should regularly enter vaccine details on the portal: CMO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कोल्ड चेन प्वाइंट में काम करने वाले हैंडलर को प्राप्त वैक्सीन और खर्च की गई वैक्सीन का ब्योरा नियमित रूप से यू-विन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वैक्सीन ड्राइव का बेहतर प्रबंधन होना चाहिए।

मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में प्रतिरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जिलेभर में चलाए जा रहे प्रतिरक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। सीएमओ ने कहा कि कोल्ड चेन प्वाइंट में बड़ी संख्या में कोल्ड चेन हैंडलर तैनात हैं। हैंडलर अगल-अलग जगहों पर कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम संचालित करने के लिए कहा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, सिद्धार्थ चौधरी, योगेश, शयज्ञदेव थपलियाल, डॉ. रंजना मर्तोलिया, देवेंद्र सिंह और विवेक धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed