फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials of Jal Sansthan and Drinking Water Corporation reached the meeting without preparation

बिना तैयारी के बैठक में पहुंचे जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारी

Thu, 18 Aug 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officials of Jal Sansthan and Drinking Water Corporation reached the meeting without preparation
जिलाधिकारी की ओर से बुलाई गई जिला जल व स्वच्छता मिशन और जल जीवन मिशन की बैठक में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारी बिना तैयारी के पहुंच गए। जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सोनिका ने सीडीओ को बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही रेखीय विभाग की कार्यों की समीक्षा करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ जनपद में जल एवं स्वच्छता मिशन व जल जीवन मिशन कीप्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान केसी पैन्यूली, एलसी रमोला, एसीएफ वन विभाग तनुजा परिहार, जलकल अभियंता जल संस्थान ऋषिकेश अनिल नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉक्टर यूएस चौहान, डीईओ सुदर्शन सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed