{"_id":"656e1b229a7c1b99c7008714","slug":"officials-of-cantonment-market-trade-board-reached-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-301002-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी चकराता पहुंचे छावनी बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारी
छावनी बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी के गैर हाजिर मिलने पर पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएमओ को फोन लगाया। पदाधिकारियों ने अस्पताल में स्थाई प्रभारी चिकित्साधिकारी और विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की।
अमर उजाला माई सिटी में अस्पताल का हाल खबर सीरीज के माध्यम सीएचसी चकराता में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी को उजागर किया गया था। सोमवार को व्यापार मंडल के नेता केशर सिंह चौहान के साथ जागरूक पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों और फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल का प्रभारी सीएचसी साहिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर के पास है। वह सोमवार और बुधवार दो दिन अस्पताल में बैठते हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक जब वह अस्पताल गए तो वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं थे।
चिकित्सकों और फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल के तीन चिकित्सक पीजी के लिए गए हुए हैं। जबकि एक ड्राइवर छह माह से प्रशिक्षण पर गया हुआ है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष और कैंट के सदस्य अनिल चांदना ने डिप्टी सीएमओ से फोन पर वार्ता की। डिप्टी सीएमओे ने मामले की जानकारी लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कहा कि विशेषज्ञों की तैनाती को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी से प्रस्ताव आने पर शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के सचिव अमित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक मोहल, आनंद राणा, सतीश चौहान, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।