{"_id":"683f4fb83b3cc7161b0609dd","slug":"officials-kept-waiting-for-the-public-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-707413-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अधिकारी करते रहे जनता का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अधिकारी करते रहे जनता का इंतजार
Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादी नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारी बैठे इंतजार करते हैं। कालसी और त्यूणी में एक भी फरियादी नहीं आए। जबकि विकासनगर में पांच और चकराता में मात्र पांच लोग पहुंचे।कालसी तहसील सभागार में तहसीलदार व सभी विभागों के अधिकारी सुबह से ही बैठकर फरियादियों का इंतजार करते रहे लेकिन, एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं आया। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि दोपहर तक शिकायत नहीं आने पर तहसील दिवस का समापन कर दिया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो तिलकराम जोशी, शिक्षा विभाग से अरविंद कुमार, जीवंती नेगी, वन विभाग से जेएल भारती, पेयजल से प्रमेंद्र सिंह, बाल विकास विभाग से कंचन पंवार, सिंचाई विभाग से राकेश कुमार, राजस्व विभाग से सुरेंद्र कुमार, शहादत अली समेत लगभग सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।त्यूणी तहसील मुख्यालय पर भी कोई शिकायतकर्ता शिकायत लेकर नहीं आया। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिकायतकर्ताओं के नहीं आने से उन्हें निराशा हाथ लगी। इस दौरान सिंचाई विभाग से हिमांशु तोमर, कृषि विभाग से रमन रावत, पीएमजीएसवाई कालसी से उमेश शर्मा, वन विभाग से दिनेश पंवार, उद्यान विभाग से बुद्धि सिंह राठौर, शिक्षा विभाग से गोविंद राम शर्मा, पेयजल से नरेंद्र चौहान, राजस्व विभाग से भोपाल दास, आबकारी विभाग से किशन सिंह आदि मौजूद रहे।पांच में से चार शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित : विकासनगर तहसील सभागार में तहसीलदार विवेक राजौरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल पांच शिकायतकर्ता आए। इन शिकायतों में चार राजस्व विभाग व एक सिंचाई विभाग से संबंधित थी। तहसील दिवस पर आई इन शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि, शेष दो को समयबद्ध कार्रवाई के लिए विभागों को भेज दिया गया।शिकायतों का मौके पर निस्तारण : चकराता में प्रशासनिक अधिकारी देवराज पुंडीर की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें किसान सम्मान निधि और जाति प्रणामपत्र संबंधी दो शिकायत दर्ज की गई। दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।