{"_id":"5d0655cc8ebc3e3547750f31","slug":"officials-beaten-up-by-illegal-mining-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने गए अधिकारियों से गालीगलौज और मारपीट, पुलिस को तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने गए अधिकारियों से गालीगलौज और मारपीट, पुलिस को तहरीर दी
Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे बीट प्रभारी और सेक्शन अधिकारी के साथ खनन माफिया ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों अधिकारियों के साथ मारपीट की गई। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, वन विभाग ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के भोगपुर, अलावलपुर, भिक्कमपुर, जसपुर, रामपुर रायघटी, रणजीतपुर, टांडा, निहंदपुर सुठारी आदि स्थानों पर खनन माफिया पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने ही धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। रविवार को वन विभाग के बीट प्रभारी राजकुमार और सेक्शन अधिकारी संजय पंत को फतवा गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां अवैध खनन होता मिला। उन्होंने अवैध खनन कर रहे लोगों से खनन न करने की बात कही। आरोप है कि इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर खनन माफिया ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचे। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, खानपुर रेंज के रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि दोनों अधिकारियों के साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच में जो सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन