फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officers to make pothole-free from the capital to the countryside immediately, the District Magistrate issued orders

राजधानी से लेकर देहात सड़कों को तत्काल गढ़्ढामुक्त बनाए अधिकारी, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

Tue, 26 Jul 2022 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Officers to make pothole-free from the capital to the countryside immediately, the District Magistrate issued orders
राजधानी के साथ ही देहात क्षेत्रों की सड़कों पर अतिक्रमण या फिर अनाधिकृत तरीके से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ डीएम सोनिका ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनाधिकृत तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स को चिह्नित करने को लेकर आरटीओ, पुलिस प्रशासन व पीडब्ल्यूडी अफसरों की टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने सड़कों को फौरन गड्ढामुक्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिए कि पूरे जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित कराया जाय। कहा कि जिन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं हो रहीं, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर जरूरी कदम उठाए जाएं। परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि वाहन चालक ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग किसी सूरत में ना करने पाएं। डीएम ने पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी को क्षेत्रवार संयुक्त टीम बनाते हुए अतिक्रमण, अवैध होडिंग्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कई स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाने के लिए एसपी ट्रैफिक को सूची तैयार करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी अफसरों को इसे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को एंबुलेंस में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, आरटीओ सुनील कुमार शर्मा, एक्सीक्यूटिव इंजीनियर डीसी नौटियाल और राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. यूएस चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed