फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers summoned distributing publicity material published Trivendra government

बुकलेट पर बवाल: नेत्रदान पखवाड़ा में बांटी पूर्व सीएम के कार्यकाल में प्रकाशित प्रचार सामग्री, तीन अफसर तलब

Fri, 26 Aug 2022 01:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरानी जनजागरूकता प्रचार सामग्री वितरित की गई। जब उत्तराखंड लिंगानुपात सुधार हेतु सरकार की पहल शीर्षक से प्रकाशित बुकलेट लोगों के हाथों में आई तो दूसरे पेज पर तत्कालीन मुख्यमंत्री का संदेश प्रकाशित देख लोेग हतप्रभ रह गए। 

विज्ञापन
officers summoned distributing publicity material published Trivendra government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व सरकार में प्रकाशित प्रचार सामग्री बांट दी गई। उत्तराखंड लिंगानुपात सुधार हेतु सरकार की पहल शीर्षक से छपी बुकलेट में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संदेश है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचएम निदेशक समेत तीन अफसरों से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


नगर निगम प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का उद्घाटन गुरुवार को किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरानी जनजागरूकता प्रचार सामग्री वितरित की गई। जब उत्तराखंड लिंगानुपात सुधार हेतु सरकार की पहल शीर्षक से प्रकाशित बुकलेट लोगों के हाथों में आई तो दूसरे पेज पर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संदेश प्रकाशित देख लोेग हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Heli Service:  दून से अल्मोड़ा अब सिर्फ डेढ़ घंटे का सफर, सीएम धामी ने किया हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना, टीम लीडर आईईसी ज्योति से जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनजागरूकता सामग्री का वितरण करने से पहले अनुमोदन प्राप्त किया जाना आवश्यक रहता है। सामग्री वितरण से पूर्व विभागीय अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य एक संवेदनशील विषय है। इसीलिए इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed