फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Udan Yojana: CM Pushkar singh dhami inaugurate dehradun to almora heli service today

Heli Service: दून से अल्मोड़ा अब सिर्फ डेढ़ घंटे का सफर, सीएम धामी ने किया हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ

Fri, 26 Aug 2022 10:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रवि शंकर ने बताया आज मुख्यमंत्री देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी कम समय में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Udan Yojana: CM Pushkar singh dhami inaugurate dehradun to almora heli service today
सीएम धामी ने किया हेली सेवा का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हुई। इससे डेढ़ घंटे में दून से अल्मोड़ा पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से 12 से 13 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हेली सेवा का प्रति यात्री 7700 रुपये तय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली सेवा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का मामला उठाया था। सीएम ने देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस को देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दी है। हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक चलेगी। यही रूट वापसी का रहेेगा। हेली सेवा का संचालन पवन हंस एविएशन कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। यह सेवा सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही चलेगी। 

विज्ञापन

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रवि शंकर ने बताया देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी कम समय में सफर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी डीजीसीए की ओर से हेली सेवा को सप्ताह एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे प्रतिदिन भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा किराया

    स्थान                      किराया
देहरादून से अल्मोड़ा       7700
देहरादून से पंतनगर        6339
देहरादून से हल्द्वानी         6339
देहरादून से पिथौरागढ़      8083

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed