फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers leave DM alone in interior village visit

लोगों की समस्या सुनने को चलना पड़ा पैदल तो DM को अकेला छोड़ भागे अफसर

Fri, 21 Jul 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
officers leave DM alone in interior village visit
village - फोटो : file photo

पहाड़ के लोगों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी 13 किमी. पैदल चलकर दूरस्‍थ गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई अन्‍य विभागों के अधिकारी भी थे, लेकिन वह आधे रास्ते में ही डीएम को अकेला छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के दूरस्थ गांव में समस्या सुनने का जिलाधिकारी सविन बंसल ने 13 किमी की पैदल दूरी तय की। डीएम अपने साथ कई विभागों के अधिकारियों को भी ले गए, लेकिन रास्ते में ही तमाम अधिकारी हांफ गए।
विज्ञापन


वह डीएम को छोड़कर धीरे से भाग निकले। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अफसरों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। विकास खंड भैंसियाछाना के गांव धौलनैली, बौढ़ा, थिकलना क्षेत्र में पहली बार कोई जिलाधिकारी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दिए ये निर्देश...

officers leave DM alone in interior village visit
money

डीएम के साथ गए वन विभाग, कृषि, उद्यान व खाद्य विभाग के अधिकारी आधे रास्ते ही खिसक गए। गांव में चौपाल के दौरान जब डीएम ने संबंधित अधिकारियों के बारे में पता किया तो पता चला की सभी अधिकारी आधे रास्ते से ही फुर्र हो गए हैं।

डीएम सविन बंसल ने गांव त्रिनैली के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। जिसमें गांव वालों की तरफ से पेयजल की समस्या बताई गई। जिसे  दूर करने करने के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए गए। 

अधिशासी अभियंता विद्युत से एक सप्ताह के अंदर गांव का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा गया। निर्देश दिए कि जर्जर तार व विद्युत पोलों को ठीक किया जाए। लोगों ने 50 शिकायतें डीएम के सामने रखीं।

गांव के लोगों ने बताया कि वर्षा के कारण आंतरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे आवागमन में समस्या आ रही है। डीएम ने पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशन वितरण की समस्या दूर की। निर्देश दिए कि 24 जुलाई को गांव त्रिनैली, 25 को धवनैली व 26 जुलाई को जाटुली में आधार कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप लगाए जाएं। उनकी तरफ से प्राथमिक विद्यालय धौलनैली में चटाई खरीदने के लिए एक हजार रुपये नकद व बच्चों के लिए विशेष भोज के लिए 700 रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed