{"_id":"67f3da5c705168854e02cd9e","slug":"officers-joined-the-protest-by-switching-off-their-mobile-phones-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120191-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोबाइल बंद कर क्रमबद्ध आंदोलन में शामिल हुए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोबाइल बंद कर क्रमबद्ध आंदोलन में शामिल हुए अधिकारी
विज्ञापन
- पाावर इंजीनियर्स का चल रहा क्रमबद्ध आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/कालसी/हरबर्टपुर। सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर वर्षों से पदोन्नति ना होने के विरोध में उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। आंदोलन के तीसरे दिन वर्क टू रूल के अनुसार कार्य किया गया व कार्यालय अवधि के उपरांत विभागीय अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे।
प्रदेशभर में चल रहे उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के आंदोलन के क्रम में विकासनगर, कालसी व हरबर्टपुर में अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद रखकर विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा से ही वार्ता व शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का पक्षधर रहा है। लेकिन, यूपीसीएल प्रबंधन उच्च न्यायालय की सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को भी लागू नहीं कर रहा है। जिस कारण अभियंताओं को आंदोलन का विकल्प चुनना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यूपीसीएल प्रबंधन यदि इस फैसले को लागू नहीं करता है तो एसोसिएशन के सदस्य उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के क्रम में 11 अप्रैल को यूपीसीएल प्रांगण में अभियंता धरने पर भी बैठेंगे।
आंदोलन में चकराता परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह चौहान, विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती समेत सभी अभियंता शामिल रहे।