फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers gave party to beat policeman mahavratt in uttarakhand

पुलिसकर्मियों का 'महाव्रत' तोड़ने के लिए अधिकारियों ने बनवाए 'पकवान', फिर साथ मिलकर उड़ाई दावत

Sat, 06 Jan 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
 officers gave party to beat policeman mahavratt in uttarakhand

पुलिसकर्मियों का महाव्रत तुड़वाने के लिए अधिकारियों ने ऐसी चाल चली कि सबने साथ मिलकर दावत उड़ाई। सोशल मीडिया पर खाकी की तरफ से वेतन विसंगति आदि मांगों को लेकर शनिवार को महाव्रत (अघोषित विरोध) बेअसर रहा है, मगर पुलिस लाइन, थानों और चौकियों की मैस पर इसका असर जरूर नजर आया।

विज्ञापन


यहां पर पुलिस के महाव्रत को तोड़ने के लिए खीर, हलवे के साथ कई तरह के पकवान तैयार किए गए थे। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ दावत कर यह संदेश देने की कोशिश कि यहां सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन


अलबत्ता खुफिया तंत्र दिन भर महाव्रत के समर्थकों को ढूंढता रहा। देर शाम उत्साहित अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस महकमे में महाव्रत जैसे किसी आंदोलन की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी के महाव्रत को लेकर कई माह से सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे माहौल की शनिवार को हवा निकल गई। अफसरों की सख्ती के चलते प्रदेश के किसी भी हिस्से से पुलिस कर्मियाें द्वार महाव्रत किए जाने की पुष्टि नहीं हुई।

ये व्यंजन बनवाए

 officers gave party to beat policeman mahavratt in uttarakhand

पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी महाव्रत की चर्चा नहीं हुई, क्याेंकि खुफिया तंत्र ग्रुप पर निगाहें लगाए था। पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी लगातार जिलों से अपडेट लेते रहे। कई दिन से यही कवायद चल रही थी कि महाव्रत को लेकर किसी तरह की फजीहत न हो पाए। देहरादून जिले में तो महाव्रत पर बड़ा खाना भारी रहा।

महाव्रत को तोड़ने के लिए थाना, चौकियों की मैस में पुलिसकर्मियों के लिए रोजमर्रा से हटकर खीर, हलवा, मटर पनीर, छोले, मिक्स सब्जी आदि कई तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे। शहर कोतवाली में निरीक्षक बीबीडी जुयाल की तरफ से करीब सवा सौ पुलिसकर्मियों का भोजन तैयार कराया गया था।

यहां पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय और सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी ने पुलिस कर्मियाें के साथ भोजन किया। प्रेमनगर में थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बड़ा खाना रखा था। यहां भी सीओ सिटी ने पुलिस कर्मियाें के साथ कई तरह के व्यंजनाें का स्वाद लिया। कैंट कोतवाली में भी पुलिस कर्मियाें ने ऐसी ही दावत का आनंद लिया।

अमूमन दूसरे थानों में भी स्थिति ऐसी ही रही। हालांकि नेहरू कालोनी के पुलिस कर्मियाें के लिए रविवार को होटल में पार्टी आयोजित की गई है। जिले के दूसरे हिस्सों में महाव्रत को तोड़ने के लिए इस तरह की ही रणनीति बनाई गई थी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार का कहना है कि महाव्रत जैसी घोषणा से पुलिसकर्मियों का कोई लेना देना नहीं था। चंद कर्मियों को शरारती तत्वों ने गुमराह किया था, जिन्हें अब अपनी गलती का अहसास हो गया है।

13 और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार

 officers gave party to beat policeman mahavratt in uttarakhand

खाकी के महाव्रत (अघोषित विरोध) को लेकर 13 और पुलिसकर्मियों पर गाज की तैयारी है। विभिन्न जिलाें के यह पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर महाव्रत प्रचार से जुड़े रहे हैं। इनके खिलाफ अंदरखाने विभागीय कार्रवाई की तैयारी हो रही है, मगर अधिकारी कार्रवाई को महाव्रत से जोड़कर चिंगारी को हवा देना नहीं चाहते हैं।

इसलिए सामूहिक कार्रवाई से परहेज किया जा रहा है। इसी बीच एडीजी ने कहा है कि पुलिसकर्मियों को भड़काने में बाहरी तत्वों का हाथ होने की आशंका में है। यदि कोई पकड़ में आया तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खाकी के महाव्रत ऐलान को लेकर पुलिस पूरे प्रदेश में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया था। महाव्रत को लेकर अब तक प्रशिक्षु दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसी कड़ी में खुफिया तंत्र की मदद से करीब 13 और पुलिस कर्मियाें को चिह्नित किया गया है, जो महाव्रत से जुड़े रहे हैं।

इनमें बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रपुर से जुडे़ पुलिस कर्मी बताए गए हैं। इनके खिलाफ देर-सवेर कार्रवाई की तैयारी है। अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि इनके खिलाफ कार्रवाई तो की जाए, मगर वह महाव्रत से न जुड़े, क्याेंकि अगर ऐसा हुआ तो पुलिस कर्मियों में गलत संदेश जा सकता है।

उधर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि अनुशासित बल को कुछ बाहरी तत्वों द्वारा भड़काने की आशंका है। इसी लिहाज से पुलिस के अलावा बाहरी तत्वों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने माना कि महाव्रत को लेकर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया है, निसंदेह ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed