फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer role in fake encounter case

...और गायब हो गए पीठ थपथपाने वाले हाथ

Fri, 06 Jun 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
officer role in fake encounter case

दारोगा पर हमला कर पिस्टल लूटने के मामले में मुठभेड़ को लेकर पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाने वाले अफसरों ने मामले की नजाकत को समझते हुए खुद को अलग कर लिया, लिहाजा लिखापढ़ी में शामिल पुलिसकर्मी ही अकेले खडे़ रह गए।

विज्ञापन


इनमें से कई तो ऐसे थे, जो सिर्फ अवार्ड पाने की चाह में मुठभेड़ टीम में शामिल हुए।

तब की थी अफसरों ने हौसलाअफजाई

लाडपुर में रणवीर को मुठभेड़ में मार गिराने के समय जिले के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम की हौसलाअफजाई की थी।

तत्कालीन एसएसपी अमित सिन्हा, कार्यवाहक एसपी सिटी निलेश आनंद भरणे, सीओ डालनवाला अजय सिंह मौके पर गए थे। बाद में वहां आए आईजी एमए गणपति तो मीडिया से बिना बात कहे ही लौट आए थे।
विज्ञापन


बड़े अधिकारियों पर दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या का मुकदमा दर्ज होने के साथ एसएसपी सिन्हा को यहां से रुखसत होना पड़ा था। पुलिस विभाग में निचले स्तर के पुलिसकर्मी ही लपेटे में आने को लेकर काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय के अधिकारी रैंक के एक पायदान आगे बढ़ गए, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी तिहाड़ जेल में अपनी जिदंगी का एक-एक पल गिनने को मजबूर हैं।

रणबीर कांड में तीन हुए मुकदमे
पहला मुकदमा
डालनवाला कोतवाली में जीडी भट्ट की तरफ से दर्ज किया गया था, जिसमें रणवीर और उसके साथियों पर हमला कर सर्विस रिवाल्वर लूटने का था।

दूसरा मुकदमा
लाडपुर में हुई मुठभेड़ में रणवीर को मारने का दूसरा मुकदमा पुलिस की तरफ से रायपुर थाने में दर्ज किया गया था।

तीसरा मुकदमा
तीसरा मुकदमा रणवीर के पिता की तरफ से दर्ज किया गया था। रविन्द्र पाल सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि पुलिस ने पहले रणवीर को जबरन उठाया और फिर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed