फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   offensive video teacher husband show to girl students

छात्राओं को कमरे में लेजाकर गंदी वीडियो दिखाता था ट्यूशन टीचर का पति, इसके बाद...

Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
offensive video teacher husband show to girl students
डेमो पिक

एक शिक्षिका के घर में ट्यूशन पढ़ने आने वाली छात्राओं को शिक्षिका का पति अश्लील वीडियो दिखाता था। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...

विज्ञापन


इस मामले के बाद छात्राओं की शिकायत पर अभिभावकों ने आरोपी को उसके घर से दबोचा और पीटते हुए कटोराताल पुलिस चौकी तक ले आए। अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी का घेराव भी किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ निवासी एक महिला मोहल्ला पक्काकोट में रहती है। वह एक स्कूल में शिक्षिका है। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को ट्यूशन भी पढ़ाती है। उसका पति घर की देखरेख करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ट्यूशन पढ़कर लौटी एक छात्रा ने पिता को बताया कि जब मैडम घर से बाहर होती हैं या घर के काम में लगी रहती हैं तो उनका पति राजकुमार लड़कियों के साथ बदतमीजी करता है।

मुंह बंद करने के लिए देता था धमकी

offensive video teacher husband show to girl students

वह उन्हें गंदी वीडियो और फोटो दिखाता है। उसने धमकी भी दी है कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। छात्रा के अभिभावकों ने वहां ट्यूशन पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से जानकारी ली। सभी छात्राओं ने आरोप की पुष्टि की।

इससे अभिभावकों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने अपने परिचितों को साथ लेकर आरोपी के घर धावा बोल दिया और आरोपी को दबोच लिया। उस समय वह नशे की हालत में था। लोग उसे पीटते हुए कटोराताल पुलिस चौकी ले आए।

उन्होंने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अभिभावकों व उनके साथ आए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव भी किया। इस मामले में तीन अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कटोराताल चौकी प्रभारी  दिनेश बल्लभ ने कहा कि शिक्षिका के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed