फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Occupied more than half of the trenching ground

नगर पालिका विकासनगर के ट्रंचिंग ग्राउंड के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

नगर पालिका विकासनगर के डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के आधे से ज्यादा हिस्से पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।नगर पालिका प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया है।शेष हिस्से पर लोगों ने कब्जा किया गया है।

विज्ञापन
Occupied more than half of the trenching ground

विस्तार

नगर पालिका विकासनगर के डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के आधे से ज्यादा हिस्से पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां अवैध तरीके से कच्चे निर्माण कर दिए गए हैं। लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका विकासनगर का कूड़ा वर्तमान में डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। पूर्व तक कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा जा रहा था, लेकिन रोक के बाद फिर से पालिका प्रशासन इसी स्थान पर कूड़े का निस्तारण कर रहा है। खास बात यह है कि जब कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा था, इस बीच लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड की खाली जगह पर कब्जा कर बस्ती बसा ली। वर्तमान स्थिति यह है कि कुछ लोगों ने आधे से अधिक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। यहां अवैध तरीके के कच्चे निर्माण कर दिए गए हैं। झोपड़ी बनाकर यहां बाहरी लोग रह रह हैं।
विज्ञापन

बतादें कि शासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका विकासनगर को डाकपत्थर में 13 बीघा भूमि आवंटित की थी। तब भी इस भूमि पर कब्जे थे। तब तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाकर पालिका प्रशासन को कब्जा दिलाया था, लेेकिन एक बार फिर से भूमि पर कब्जे हो गए हैं। कूड़े के शीशमबाड़ा ना जा पाने के कारण अब यहां पालिका प्रशासन की कांपेक्टर और कंपोस्ट पिट बनाने की योजना है ताकि कूड़े की छटनी कर रिसाइक्लिंग किया जा सके। इसके साथ ही गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जा सके। नगर पालिका क्षेत्र से रोजाना 10-12 टन कूड़ा एकत्र किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डाकपत्थर में नगर पालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 13 बीघा भूमि आवंटित की गई है, जिसमें से करीब साढ़े छह बीघा भूमि ही पालिका के कब्जे में है। शेष हिस्से पर लोगों ने कब्जा किया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र शेष हिस्से पर पालिका को कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया है। - बीपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed