फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Obscene comments made on the photo of an MBA student on Instagram

Dehradun News: इंस्टाग्राम पर एमबीए की छात्रा की फोटो पर की अभद्र टिप्पणी

Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Obscene comments made on the photo of an MBA student on Instagram
I
विज्ञापन

IIपीड़ित छात्रा ने राजपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
I

I
I
Iइंस्टाग्राम पर एक एमबीए की छात्रा की फोटो पर अभद्र टिप्पणी की गई। छात्रा की इस फोटो को उनके रिश्तेदारों ने देखा तब उसे इस बात का पता चला। इस पर छात्रा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत की। यहां जांच के बाद अब राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iमामला गत छह मार्च का है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखा था। इस पोस्ट में छात्रा की फोटो थी और उस पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। एक के बाद एक कई परिचितों और रिश्तेदारों ने भी पोस्ट को देखा। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। इस पर वह बहुत परेशान हो गई। इस फोटो पर काफी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। इससे छात्रा की छवि धुमिल हुई और वह बेहद परेशान होने लगी।
विज्ञापन

I
I
I
Iछात्रा का कहना है कि साइबर अपराधियों की इस हरकत से उसका जीने का भी मन नहीं कर रहा है। वह उसे कभी भी ब्लैकमेल कर सकते हैं। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि छात्रा की इस शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की। इसके बाद राजपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed