विकासनगर। पोषण माह के तहत शनिवार को पछवादून और जौनसार बावर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई और अन्नप्रासन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंगभेवा बावड़ी स्थित बेतवाली मंडी आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को एनिमिया, टीकाकरण और साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। सुपरवाइजर किरण वर्मा ने महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी। कहा कि गर्भवती महिलाओं को पोषण पर खासा ध्यान देना चाहिए। कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते होने वाला बच्चा बेहद कमजोर और कुपोषित होता है। इस अवसर पर रजनी, सुमनलता, पिंकी, संध्या नेगी, अंजू, अंजना, सुमन, सुषमा, जगदीश कौर, कुंता आदि मौजूद रहे।
सहसपुर प्रखंड के अंतर्गत छरबा, सहसपुर, रामपुर, पौंधा, झाझरा, भाऊवाला, प्रेमनगर सेक्टर में भी कार्यक्रम का आयोजन कर गोदभराई और अन्नप्रासन किया गया। गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषक आहार, टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। डॉ. ललिता शुक्ला ने सही खान पान, पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य परक क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कमलेश, मिथिलेश पाल, मंजू पुंडीर, विष्णु राणा, अमिता, रजनी, भगवान देई, गीता, शीलू, मीनू, अनिता, रचना, कमला, रमजानो आदि मौजूद रहे। आंगनबाड़ी केंद्र नराया में भी सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में चंदोऊ, टिपऊ और मलऊ के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कृतना शर्मा, बबीता शर्मा, प्रभा तोमर आदि मौजूद रहे। हनोल गांव में भी कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हनोल, चातरा, चातरीगाड़, मेंद्रथ, संठगधार की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रीता देवी, आशा नौटियाल, मथुरा देवी, नरेशा नौटियाल आदि मौजूद रहे।