फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nutrition campaign is being run at all the Anganwadi

Dehradun News: वीडियो दिखाकर बताए पोषण के पांच सूत्र

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nutrition campaign is being run at all the Anganwadi
पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


कालसी और चकराता ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धात्रियों को स्तनपान और छह माह से अधिक के बच्चों को ऊपरी आहार देने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
कालसी ब्लॉक में यूट्यूब पर स्थानीय भाषा में पोषण के पांच सूत्र एक हजार सुनहरे दिन का वीडियो दिखाया जा रहा है। इसमें धात्रियों को पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन, स्वच्छता, साफ सफाई आदि के विषय में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार चकराता ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मेंद्रथ में हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम भी किया गया। इसमें सबसे स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना, एएनएम, इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोट अनाज से बने व्यंजन खिलाने की सलाह
आंगनबाड़ी केंद्र कनबुआ, झूसोऊ भाखरोऊ, फटेऊ, ईच्छला, समाल्टा, कोटी बमटाड, उदपाल्टा, नेवी, खतासा, बोहरी, डामटा, रानीगांव, दातनु, सकनी, उपरोली, पानुवा, सेंज, निथला, कोरूवा, बडनु, रानीगांव, विनोऊ, कोठा तारली, टिपोऊ, ककाडी में पोषण माह मनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धात्रियों को बच्चों को मोटे अनाजों से बने व्यंजन और दाल आदि खिलाने की सलाह दी।इस दौरान अनीता चौहान, रक्षा, सुनीता चौहान, दीपा पंवार, विजमा पंवार, सुमित्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed