{"_id":"d19fa7cb16e36d6ebf6e5cc489df27af","slug":"nurses-are-on-collective-vacation-services-did-not-disrupt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों का आंदोलन जारी, जेआर ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों का आंदोलन जारी, जेआर ने संभाली कमान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड पे समेत कई मांगों को लेकर नर्सों के देश व्यापी आंदोलन के समर्थन में प्रदेश भर की नर्सें भी सामूहिक अवकाश पर रही। व्यवस्था बनाने को अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की। जिसके बाद जेआर समेत अन्य ने कमान संभाली।
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में 11 सीनियर रेजीडेंट, 25 जूनियर रेजीडेंट, 11 एमबीबीएस इंटर्न, 12 आयुर्वेद इंटर्न, 18 एमएससी नर्सिंग, 30 बीएससी नर्सिंग और 30 जेएनएम प्रशिक्षणार्थियों की तैनाती की गई थी, जिससे अस्पताल में ऑपरेशन समेत सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से चली।
विज्ञापन
राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल दून और दून महिला पर नर्सों के इस आंदोलन का कोई असर नहीं पड़ा। अस्पताल में सामान्य सेवाओं के साथ ही ऑपरेशन तक की व्यवस्था अन्य दिनों की तरह चली। नर्सों के वेतनमान में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कमी पर देशभर की नर्सें विरोध जता रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को देश भर की नर्सों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में सुबह नर्सों ने बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग के अनुसार नर्सों को यूनिफॉर्म और उसकी धुलाई का भत्ता अलग से दिया जाता था।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में इन्हें कम कर दिया गया है। उन्होंने अस्पतालों में नर्सों की भर्ती संविदा के आधार पर न करने और उन्हें नियमित नर्सों के बराबर ही वेतनमान देने की मांग की।