फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nursery boy make record, name in india book of record.

एक और कौटिल्य! 2.55 मिनट में बताई 198 देशों की राजधानियां

Tue, 29 Dec 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 29 Dec 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
nursery boy make record, name in india book of record.

ऊधमसिंह नगर के चार साल के निवासी मुदित जोशी ने अंडर 14 आयु वर्ग में महज 2 मिनट 55 सेकेंड में (सबसे कम समय) विश्व के 198 देशों की राजधानियों के नाम बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मुदित ने यह उपलब्धि दिल्ली की विभूति मिश्रा के 3.04 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़कर हासिल की है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने फरीदाबाद स्थित अपने मुख्यालय में कराया था। मुदित जवाहरनगर स्थित जेआईई प्री स्कूल में नर्सरी का छात्र है।
विज्ञापन


मुदित को तीन वर्ष की उम्र में ही विश्व के सभी देशों और भारत के सभी प्रदेशों की राजधानियों के नाम याद थे। उसे वेद, पुराण, वेदांग, रामायण, महाभारत, भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास और सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेमोरी ग्रुप में नाम दर्ज कराने वाले उत्तराखंड के पहले

nursery boy make record, name in india book of record.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के मेमोरी ग्रुप में नाम दर्ज कराने वाले मुदित उत्तराखंड के पहले बच्चे हैं। हालांकि इससे पूर्व मैथमेटिक्स ग्रुप में देहरादून के एक बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है।

मुदित अब अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहता है। उसके सामान्य ज्ञान से संबंधित वीडियो यू-ट्यूब में वंडर किड मुदित जोशी नाम से अपलोड है। विलक्षण प्रतिभा के धनी चार वर्ष तीन माह के इस होनहार छात्र की इस उपलब्धि पर परिवार और स्कूल प्रबंधन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मुदित के पिता संतोष जोशी पंतनगर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मां गरिमा जोशी गृहणी हैं। मुदित ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय परिवार के सदस्यों, स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार और स्टाफ को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed