{"_id":"5ce2c3debdec2207226eacd4","slug":"number-of-tourists-will-decide-for-going-valley-of-flower","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, जाने से पहले तय होगी पर्यटकों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, जाने से पहले तय होगी पर्यटकों की संख्या
Tue, 21 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विख्यात पर्यटक स्थल फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटकों की संख्या निर्धारित की जाएगी। वन विभाग की अनुमति के बाद ही पर्यटक घाटी की यात्रा कर सकेंगे। इकोलॉजी सेंसिटिव जोन होने के कारण एक समय में कितने पर्यटक जाएंगे, इनकी संख्या भी वन विभाग ही तय करेगा।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही एक जून से विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि फूलों की घाटी इको सेंसिटिव जोन में है। वन विभाग की अनुमति से ही पर्यटकों को फूलों की घाटी में प्रवेश दिया जाएगा। एक बार में कितने पर्यटक जाएंगे। इसकी संख्या भी वन विभाग की ओर से निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
इस वैली की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी आकर्षण का केंद्र है। इस बार भी वैली में जाने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।
पर्यटन विभाग की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सचिव जावलकर का कहना है कि हमारा प्रयास है कि फूलों की घाटी आने वाले पर्यटक पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं। बल्कि यहां से पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर जाएं।