फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Number of cattle infected with lumpi crosses a hundred in two days

लंपी से संक्रमित मवेशियों की संख्या दो दिन में सौ के पार

Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Number of cattle infected with lumpi crosses a hundred in two days
जिले में लंपी वायरस के बढ़ते मामलों ने कोहराम मचा दिया है। दो दिनों में संक्रमण का आंकड़ा सौ को पार कर गया है। इसके बाद संक्रमित मवेशियों की संख्या 142 हो गई है। मामलों की रफ्तार कम करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त टीके तक नहीं हैं। टीकों के लिए दूसरे राज्यों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के मुताबिक वायरस तेजी से कमजोर मवेशियों में फैल रहा है। विभाग के 58 विशेष केंद्रों पर दो दिन में जो आंकड़े आए हैं। वह चौकाने वाले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दून में अभी तक इस बीमारी से किसी मवेशी की मौत नहीं हुई है। विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्या सागर कापड़ी ने बताया कि लगातार संक्रमण वाले क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम जा रही है। आमजन को जागरूक करने के साथ टीकाकरण भी किया जा रहा है। लेकिन, वायरस की रफ्तार काफी तेज हो रही है। अब तक जिले में शीशमबाड़ा, विकासनगर, हरबर्टपुर, सुभाष नगर, अजबपुर, रायपुर के संक्रमित क्षेत्रों में 350 गोटपॉक्स की डोज विभाग की ओर से लगाई जा चुकी है। कहा कि अब विभाग के पास सीमित संख्या में टीके की डोज बची हुई हैं। अन्य राज्यों से लगातार टीके के लिए संपर्क किया जा रहा है। शनिवार तक पर्याप्त डोज विभाग के पास आ जाएंगी।
विज्ञापन

मवेशियों को बचाने के लिए खुद रख रहे हैं सावधानी
पटेलनगर के वार्ड संख्या 43 में डेयरी संचालक इंद्रजीत ने बताया कि उनके पास 45 मवेशी हैं। बीमारी से बचाव के लिए खुद ही सावधानी रख रहे हैं। अभी तक कोई टीका उपलब्ध नहीं कराया गया है। कहा कि डेयरी में कीटाणुओं को मारने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूने के मिश्रण का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार डॉक्टरों से कर रहे हैं संपर्क
माजरा के डेयरी संचालक उमेश शर्मा ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए हम लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। जैसा उनकी ओर से बताया जा रहा है, वे सभी उपाय हमारी ओर से किए जा रहे हैं। मवेशी को बुखार होने पर पैरासिटामॉल दे रहे हैं।
विभाग लगा रहा गोटपॉक्स टीका
पशुपालन विभाग के अस्पतालों में गोटपॉक्स टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। बीमारी से बचाव के लिए कोई विशेष टीका नहीं बना है। इसमें बकरियों में लगाया जाने वाला गोटपॉक्स टीका असरदार साबित हो रहा है। इसकी वजह से विभाग इसी टीके को लगा रहा है।

वायरस एलएसडीवी से फैल रही बीमारी
पशु चिकित्साधिकारियों के अनुसार लंपी बीमारी एलएसडीवी वायरस के जरिये फैल रही है। पशु चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक लंपी वायरस तीन प्रकार का होता है जिसमें कैप्रीपॉक्स, गोटपॉक्स और शीपफॉक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed