अब टिक-टॉक से युवाओं को जगाएगी उत्तराखंड पुलिस , इस तरह सीखाएगी नियम कानून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल वीडियो एप टिक टॉक पर अब उत्तराखंड पुलिस भी युवाओं को जगाती नजर आएगी। इसके लिए पुलिस ने टिक टॉक कंपनी से हाथ मिलाया है। कंपनी ने उत्तराखंड पुलिस का टिक टॉक अकाउंट भी शुरू कर दिया है।
पुलिस वीडियो के जरिये युवाओं को नशे से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और अन्य नियम-कायदों की जानकारी देगी। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन इसका ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता के वीडियो तैयार कर टिक टॉक के जरिये प्रचारित-प्रसारित किए जाएंगे।
ट्रायल सफल रहने पर इसका बड़े स्तर पर होगा प्रयोग
ट्रायल सफल रहने पर इसका बड़े स्तर पर प्रयोग किया जा सकता है। उनका कहना है कि युवाओं के बीच टिक टॉक जितना प्रचलित है, उस लिहाज से पुलिस ने यह माध्यम चुना है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की बात उनके अंदाज में ही पेश की जाएगी, ताकि वह बेहतर तरीके से समझ सकें। अभी तक पुलिस की ओर से पोस्टर, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से सुझाव भेजे जाते रहे हैं।
उत्तराखंड पुलिस के साथ जुड़ना उनका एक अच्छा अनुभव
ऐसे करें सर्च
टिक टॉक मोबाइल ऐप पर @uttarakhandpolice टाइप करें। सामने उत्तराखंड पुलिस का पेज खुलेगा। इसके नीचे ही फॉलो का बटन होगा। इसे फॉलो करें। इसके बाद पुलिस की ओर से जो भी वीडियो पोस्ट की जाएगी, आप उन सभी को देख न सुन सकेंगे।