फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the police will counsel youth and minors on the spot

Dehradun News: नियमों का उल्लंघन किया तो पापा को फोन लगाएंगे पुलिस अंकल

Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now the police will counsel youth and minors on the spot
I- पुलिस ने शुरू किया अभियान, नाबालिग व युवाओं की मौके पर ही की जाएगी काउंसलिंग
विज्ञापन

I

I
I

I- एसएसपी की अगुवाई में रविवार से शुरू किया गया अभियान, काटे गए कई चालानI



सड़कों पर नियमों का उल्लंघन होने पर अब पुलिस मौके पर ही युवाओं और नाबालिगों की काउंसलिंग करेगी। इसके लिए उन्हीं के फोन से उनके परिजनों से बात की जाएगी। पुलिस ने बकायदा रविवार से इस अभियान को शुरू भी कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में पहले दिन कई युवाओं को पकड़कर उनके चालान किए गए। इसके बाद उनके परिजनों से भी बात कर नियम कायदे बताए गए।



सड़क हादसों के शिकार सबसे अधिक युवा ही होते हैं। इसके अलावा नाबालिग भी सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं। उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाए जाने के लिए चालान की व्यवस्था तो है ही। अब पुलिस ने नया अभियान मौके पर ही काउंसलिंग शुरू किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस अभियान को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए भविष्य में एनजीओ की मदद भी ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी सीओ और एसओ-एसएचओ के अलावा ट्रैफिक पुलिस को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। युवाओं को इस दौरान बताया जाएगा कि उनके नियमों के उल्लंघन करने पर सिर्फ उन्हें ही नुकसान होगा।
विज्ञापन




हादसों में घायल होने पर भविष्य भी बर्बाद हो सकता है। इसके अलावा यदि मृत्यु हो जाती है तो परिवार पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में चले इस अभियान में पुलिस ने पिछले दिनों हुए हादसे से सबक लेने को भी युवाओं से कहा। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और नाबालिगों के फोन से ही उनके परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed