फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the committee members will come from Kashipur to Doon to sign the organ transplant file

Dehradun News: अब अंग प्रत्यारोपण की फाइल में हस्ताक्षर करने काशीपुर से दून आएंगे कमेटी के सदस्य

Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now the committee members will come from Kashipur to Doon to sign the organ transplant file
-उत्तराखंड स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सात सदस्यों में से एक के काशीपुर के होने की वजह से हो रही थी परेशानी
विज्ञापन


उत्तराखंड स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सात सदस्यों में से एक सदस्य के काशीपुर के होने की वजह से अंग प्रत्यारोपण की फाइल में हस्ताक्षर करवाने के लिए कर्मचारियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही थी। ऐसे में करीब 13 मरीजों का अंग प्रत्यारोपण रुक गया था। अब परेशानी न हो इसके लिए काशीपुर निवासी कमेटी के सदस्य स्वयं महीने में दो बार देहरादून आएंगे।

हाल ही में ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी का गठन किया गया था। इसमें स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन, फिजिशियन और दो अन्य सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है। इसमें से एक सदस्य काशीपुर के रहने वाले हैं। ऐसे में जब भी किसी मरीज के अंग प्रत्यारोपण से पूर्व कागजी औपचारिकताएं पूरी की जाती थीं तो संबंधित मरीज की फाइल को काशीपुर ले जाने के लिए कर्मचारियों को करीब 200 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही थी। इसकी वजह से पूर्व में करीब 13 मरीजों का अंग प्रत्यारोपण रुक गया था। इस संबंध में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। अब अंग प्रत्यारोपण कमेटी के काशीपुर निवासी सदस्य स्वयं एक माह में दो बार देहरादून मरीजों की फाइलें पर हस्ताक्षर करने और होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस पर कमेटी के चिकित्सक सदस्य डॉ. यशपाल रावत ने बताया मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। इससे मरीजों की अंग प्रत्यारोपण से पूर्व कागजी प्रक्रिया पूरी करने में अधिक वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed