फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now teacher do protest with family

देहरादून: अब परिवार के साथ सचिवालय कूच करेंगे शिक्षा मित्र

Fri, 10 Aug 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Aug 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
now teacher do protest with family
dehradun secretariat - फोटो : file photo

शिक्षा मित्रों ने 13 अगस्त को अपने-अपने परिवारों के साथ सचिवालय कूच करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार नियुक्ति देने के बजाय उन्हें धमका रही है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन


एक दिन पूर्व निदेशक आरके कुंवर ने छुट्टी लेकर आंदोलन करने वाले शिक्षा मित्रों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने सभी जिलों के डीईओ बेसिक को ऐसे शिक्षा मित्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जो छुट्टी लेकर आंदोलन में शामिल हो रहे हों। 
विज्ञापन


उसके बावजूद शनिवार को शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा का शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे अन्य शिक्षा मित्रों ने बताया कि राणा के वजन में करीब आठ किलो की कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निदेशक नौकरी से निकालने की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विरोध में शिक्षा मित्र 13 अगस्त को प्रस्तावित सचिवालय कूचन में अपने-अपने परिवारों के सदस्यों को भी शामिल करेंगे। 

करीब 900 शिक्षा मित्र डीएलएड प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए चक्कर काट रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में फकीर सिंह रावत, संजय कांबोज, मदन सिंह, महिपाल सिंह, शेर सिंह, शकुंतला राठौर, अरूणा वर्मा, चंदा थापा, जसवंती सेमवाल, सुन्नी जोशी संदीप कुमार, चित्रा राणा, प्रेमसिंह राठौर समेत अन्य शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed