फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now roads will be made with interlock tiles instead of CC road

अब सीसी रोड की जगह इंटरलॉक टाइलों से बनेंगी सड़कें

Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now roads will be made with interlock tiles instead of CC road
कारगी रोड पर टूटी सड़क पर बिछाई जा रही टाइल्स।
शहर में सीसी रोड के स्थान पर अब इंटरलॉक टाइलों से सड़कें बनाई जाएंगी। राज्य योजना में अब सीसी रोड की स्वीकृति नहीं दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंटरलॉक टाइलों की सड़क जल्दी बनने के साथ-साथ सीसी रोड से ज्यादा कारगर भी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड पर शुरुआती देखभाल बेहद मुश्किल होती थी। मसलन, यदि किसी व्यस्त इलाके में सड़क निर्माण किया जा रहा है तो वहां पर ट्रैफिक को नहीं रोका जा सकता है। जबकि नियमानुसार सीसी रोड निर्माण के बाद 28 दिनों तक तराई आदि के लिए छोड़ी जाती हैं। इसके बाद ही इन पर ट्रैफिक चलाया जा सकता है। ऐसे में निर्धारित समय तक तराई न होने के कारण सीमेंट कमजोर पड़ जाता है और सड़कें जल्दी टूट जाती हैं।
विज्ञापन

इधर, टाइलों से बनने वाली सड़कों में ऐसा नहीं है। फैक्ट्रियों से वही टाइलें ली जाती हैं जिनका प्रयोगशाला में पक्की होने की पुष्टि हो जाती है। नीचे कच्ची लेयर बिछाने के बाद ही टाइलें बिछाई जा सकती है। यही नहीं इन पर हाथ के हाथ ही ट्रैफिक को सुचारु भी किया जा सकता है। इन सब स्थितियों को देखते हुए राज्य योजना से सीसी रोड के स्थान पर अब इंटरलॉक टाइलों की सड़कों के निर्माण का पैसा जारी किया जा रहा है। हालांकि, जिला योजना में छोटी सड़कों के निर्माण को सीसी स्वीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टूटी सड़कों की भी टाइलों से होगी मरम्मत
तारकोल से बनी जो सड़कें जल्दी टूट जाती हैं वहां भी अब इंटरलॉक टाइलों से ही मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेएस चौहान ने बताया कि तारकोल की सड़कें पानी से जल्दी खराब हो जाती हैं। लिहाजा वहां पर सीमेंट से मरम्मत कराई जाती थी लेकिन अब मरम्मत भी इंटरलॉक टाइलों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed