फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now people will not have to face water shortage in areas

Dehradun News: रोचिपुरा, कश्मीरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों के लिए ट्यूबवेल का लोकार्पण

Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now people will not have to face water shortage in areas
Iविधायक विनोद चमोली ने कहा- अब इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की कमीI
विज्ञापन




पटेलनगर क्षेत्र के इंदिरा गांधी मार्क, राजीव जुयाल मार्ग, प्रीत विहार, रोचिपुरा, कश्मीरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में अब लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नया ट्यूबवेल बनाया गया है। इसका विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने बटन दबाकर लोकार्पण किया।



इस मौके पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग काफी समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। लेकिन, अब उन्हें इस समस्या ने नहीं जूझना पड़ेगा। अब उन्होंने सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पेयजल उपलब्ध होगा। इस दौरान निवर्तमान पार्षद सतीष कश्यप ने कहा कि विधायक के प्रयास से लोगों की समस्या का हल हो चुका है। इस दौरान नीरज सेठी, विवेक शर्मा, आफताब आलम सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



Iमांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा प्रधान संगठनI



प्रदेश प्रधान संगठन कोरोना काल और एक राज्य एक चुनाव की तर्ज पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने, 29 विषय ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधानों को कोरोना प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संगठन मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा। प्रधान संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता हुई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि अगर दिसंबर माह तक बैठक आयोजित नहीं जाती तो प्रधान संगठन मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed