फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now MBA students of Doon University will study from US faculty Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब अमेरिका की फैकल्टी से पढ़ेंगे दून विवि के एमबीए के छात्र, यहां पढ़ें क्या है पूरी तैयारी

Tue, 23 Jul 2024 11:40 AM IST
रेनू सकलानी अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 23 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

पहली बार एमबीए डिपार्टमेंट में ऑफलाइन मोड में विदेशी फैकल्टी लेक्चर देंगी। विवि प्रबंधन के प्रस्ताव को अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी से सहमति प्राप्त हुई है। फैकल्टी विवि पहुंचकर 30-30 दिन का लेक्चर देंगी।

विज्ञापन
Now MBA students of Doon University will study from US faculty Uttarakhand News in hindi
पढ़ाई - फोटो : freepik

विस्तार

दून विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्रों को अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। खास बात यह होगी कि छात्रों को जहां सालभर ऑनलाइन माध्यम से विदेशी शिक्षण प्रणाली से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं, अमेरिकन फैकल्टी दून विवि पहुंचकर 30-30 दिन के लेक्चर लेगी। माना जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा प्रणाली को अपनाने और समझने की दिशा में यह कारगर कदम साबित होगा।

विज्ञापन

अभी तक ज्यादातर वर्चुअल माध्यम से विवि एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विदेशी विशेषज्ञों के साथ संवाद होता रहा है, लेकिन दून विवि ने फिजिकल तौर पर विदेशी फैकल्टी से पढ़ाई कराए जाने की पहल की है। इसकी शुरुआत विवि के एमबीए डिपार्टमेंट से की गई है। दून विवि के प्रस्ताव को यूएस की दो यूनिवर्सिटी से सहमति मिल गई है।

विज्ञापन


इंडो- अमेरिकन एजुकेशन सिस्टम को अपनाने में मिलेगी मदद
विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. गजेंद्र सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड मिशिगन यूएस के प्रो. राजीव सिंघल फाइनेंशियल एकाउंटिंग पर लेक्चर देंगे।इसके अलावा कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी यूएस के प्रो. दीपक अग्रवाल फाइनेंशियल एनालिसिस विषय पढ़ाएंगे। दोनों प्रोफेसर हाईब्रिड मोड में एमबीए के छात्रों को विषय की जानकारी देंगे। यानी ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर करीब एक माह तक शिक्षण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में विदेशी फैकल्टी एमबीए के प्रथम सेमेस्टर के 60 छात्रों को पढ़ाएगी। नई शिक्षा नीति में जिस तरह से वैश्विक स्तर पर समान शिक्षा पर जोर दिया गया है। माना जा रहा है कि इसी तर्ज पर विदेशी फैकल्टी के शिक्षण से इंडो- अमेरिकन एजुकेशन सिस्टम को अपनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Pre-Marital Counseling: सिर्फ चार जोड़ों को निभानी थी शादी, हजारों जोड़ों ने विवाद की ठानी!

कैट के जरिए एमबीए में प्रवेश की तैयारी

दून विवि में अभी तक मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (एमएटी) के जरिए एमबीए में प्रवेश किए जा रहे हैं, लेकिन अब कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट के जरिए प्रवेश लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए विवि जल्द आवेदन करेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. गजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद कैट के माध्यम से प्रवेश लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed