फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now martyred soldiers families will also travel free in roadways buses Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: शहीद सैनिकों के परिजन भी अब रोडवेज बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Tue, 08 Oct 2024 04:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीरता पदक धारक सैनिकों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
Now martyred soldiers families will also travel free in roadways buses Uttarakhand News in hindi
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी - फोटो : सोशल मीडिया अकाउंट

विस्तार

प्रदेश के वीरता पदकधारक सैनिकों के साथ ही अब शहीद सैनिकों के परिजन भी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में अफसरों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि संविदा कर्मचारियों को उपनल कर्मियों की तरह अवकाश प्रदान करने के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। कहा, वीरता पदक धारक सैनिकों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद अब शहीदों के परिजनों को भी यह सुविधा दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया, सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, विधवाओं आश्रितों को सेना, अर्द्ध सैनिक बलों एवं पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए धनराशि को 80 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया, चमोली जिले में तीन लांसनायक शौर्य चक्र विजेता रघुवीर सिंह, सिपाही सूरज सिंह तोपाल, महावीर चक्र विजेता सिपाही अनुसूया प्रसाद के नाम के द्वार का निर्माण किया जाएगा। उत्तरकाशी में सुंदर सिंह, अल्मोड़ा में सिपाही दिनेश सिंह बिष्ट, टिहरी जिले में नायक प्रवीन सिंह और रुद्रप्रयाग के हवलदार देवेंद्र सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...रामलीला:  सीएम के काफिले में चालक है ताड़का, देहरादून सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं रावण, ये भी खास किरदार

मंत्री ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वीरता पदक धारक 30 सैनिकों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा के पास भी जारी कर दिए गए हैं। बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, उप निदेशक कर्नल एमएस जोधा, उप निदेशक देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed