फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now maps of commercial buildings with area more than 500

Dehradun News: पर्यावरण उपाय अपनाने पर ही पास होगा व्यवसायिक भवनों का नक्शा

Sun, 16 Jun 2024 02:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Now maps of commercial buildings with area more than 500
I500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के गैरआवासीय भवनों के लिए एमडीडीए ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

I

I
I

Iहरित क्षेत्र के 25 प्रतिशत में लगाने होंगे फलदार एवं छायादार पौधेI

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से अब 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के व्यावसायिक भवनों के नक्शे तभी पास किए जाएंगे, जबकि छह बिंदुओं आधारित नए आदेशों के अनुसार पर्यावरण संंबंधित उपायों को अमल में लाया जाएगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने इस संंबंध में आदेश जारी करते हुए इसके अनुपालन के लिए अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं।



दून घाटी के बढ़ते तापमान और कम होती हरियाली को फिर से हरा भरा बनाने के लिए कवायद शुरू की है। एमएमडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने 31 मई को प्राधिकरण सभागार में बिल्डरों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में बिल्डरों को अलग-अलग जगह पर पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया है। इनमें सड़कों के किनारे पौधरोपण मुख्य रूप से शामिल है। इसके बाद अब नक्शा पास करने के लिए उन्होंने इस आदेश को जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि भवन निर्माण नीति के अंतर्गत निर्धारित हरित क्षेत्र का 25 प्रतिशत हिस्से में फलदार एवं छायादार पौधे लगाने होंगे।
विज्ञापन


वहीं घर के बाहर प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा। भवनों के वाह्य फसाड यानि बाहरी आवरण में टफन ग्लास के बजाय वैक्यूम ग्लास का उपयोग किया जाएगा। विशेष रूप से दक्षिण दिशा में दीवारों पर की गई पुताई में उच्च श्रेणी के वेदर कोट का इस्तेमाल करना होगा। भवनों में वर्षा जल संग्रहण अनिवार्य होगा। साथ ही भवनाें को अधिक से अधिक ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक होगा। इन सभी प्रतिबंधों के साथ भवनों के नक्शे पास किए जाएंगे। भवन निर्माण के बाद इनकी जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed