फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Now many documents missing from treasury records, two women arrested

Dehradun: अब कोषागार के रिकॉर्ड से कई दस्तावेज गायब, ,कबाड़ बीनने वालों पर शक, दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 24 Aug 2023 04:19 PM IST
सार

सुबह के वक्त करीब चार से पांच बजे के बीच कबाड़ बीनने के लिए कोषागार परिसर में गई थीं। यहां से कुछ अन्य कबाड़ बीनने वालों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर दस्तावेज का एक बोरा चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Dehradun News: Now many documents missing from treasury records, two women arrested
दस्तावेज चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के स्टोर रूम से दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। इनमें राज्य आय के चालान और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं। कोषागार के लेखाकार प्रशांत शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि इन्होंने रद्दी समझकर स्टोर रूम से दस्तावेजों से भरे बैग चोरी किए थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया, मंगलवार को समरिया देवी निवासी गोविंदगढ़ ने कोषागार कार्यालय में आकर सूचना दी थी। बताया, वह सुबह के वक्त करीब चार से पांच बजे के बीच कबाड़ बीनने के लिए कोषागार परिसर में गई थीं। यहां से कुछ अन्य कबाड़ बीनने वालों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर दस्तावेज का एक बोरा चोरी कर लिया। पता चला है कि इसमें राज्य आय से संबंधित चालान और अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन


Joshimath Landslide: भू-धंसाव वाले क्षेत्र में फिर सुनाई देने लगी घरों की नीचे पानी बहने की आवाज, दहशत में लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेजरी विभाग के अफसरों ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया। वहां से एक नहीं बल्कि कई बोरे गायब मिले। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। इसके अलावा कई अफसरों और कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार यह काम कबाड़ बीनने वालों का ही लग रहा है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पीछे की तरफ बना है स्टोर रूम

जिस स्टोर रूम से चोरी हुई वह कोषागार के पिछले हिस्से में बना है। इसमें रखे सभी दस्तावेज पुराने हैं। इन दस्तावेजों को हर 26 साल में वीड आउट यानी नष्ट किया जाता है। फिलहाल इन दस्तावेजों को 26 साल नहीं हुए थे। लिहाजा, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed