फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Prayagraj Link Express and Dehradun-Kathgodam Express will now run daily

रेलयात्री ध्यान दें: अब पांच दिन नहीं रोजाना सफर कर सकेंगे इन दो ट्रेनों से, कबसे मिलेगा फायदा, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 03 Aug 2022 02:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 02:08 PM IST
सार

सप्ताह में पांच दिन ट्रेन संचालित करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया है। कोरोना शुरू होने के साथ ही पहले तो रेलवे बोर्ड ने दून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया था।

विज्ञापन
Dehradun-Prayagraj Link Express and Dehradun-Kathgodam Express will now run daily
train rail new - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अब पांच दिन नहीं, रोजाना सफर पर यात्रियों को ले जाएंगी। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में सातों दिन चलाने के आदेश दिए हैं। लिंक एक्सप्रेस 10 अगस्त से, वहीं काठगोदाम एक्सप्रेस 8 अगस्त से रोजाना चलेंगी।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा के मुताबिक, फिलहाल देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस को सोमवार, मंगल, बृहस्पति, शुक्रवार और शनिवार को संचालित किया जा रहा था, जबकि देहरादून-काठगोदाम मंगलवार, बुधवार, बृहस्पति, शनिवार और रविवार को संचालित होती थी।
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों को सप्ताह में पांच दिन संचालित करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया है। कोरोना शुरू होने के साथ ही पहले तो रेलवे बोर्ड ने दून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया था। कोरोना को लेकर स्थितियों सामान्य होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से तमाम ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lecturer Appointment: दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 15 अगस्त से पहले होंगी 449 नियुक्तियां

यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए दून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस और देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस को भी पांच दिन संचालित करने का फैसला किया गया, लेकिन अब बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सातों दिन संचालित करके यात्रियों को सहूलियतें दे दी है। लिंक एक्सप्रेस से जहां हरिद्वार, मुरादाबाद, अलीगढ़, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज के यात्री सफर करते हैं, वहीं दून-काठगोदाम एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में यात्री काठगोदाम, हल्द्वानी के लिए सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed