फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now kotdwar gate open for corbett national park

कोटद्वार से खुला कार्बेट नेशनल पार्क के लिए रास्ता, सीएम ने सफारी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Mon, 27 Nov 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 27 Nov 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
now kotdwar gate open for corbett national park

सोमवार को कोटद्वार से कार्बेट नेशनल पार्क  के लिए हल्दूखाल-वतनबासा गेट को पर्यटकों की सफारी के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को इस द्वार से छह सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कार्बेट पार्क के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही कोटद्वार के लोगों की वर्षों पुरानी एक मांग सोमवार को पूरी हो गई। जल्द ही सोनानदी रेंज में पड़ने वाले पाखरों गेट को भी सफारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। सफारी वाहनों का संचालन शुरू होने से कार्बेट पार्क प्रशासन को करीब 25 हजार रुपये की आमदनी भी हुई।
विज्ञापन


सोमवार को कोटद्वार के मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्बेट पार्क के हल्दूखाल-वतनबासा पर्यटन जोन में सफारी वाहन संचालन सहित आठ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार कहा जाता है, अब यहां से कार्बेट के रूप में विकास का द्वार भी खुल गया है। उन्होंने 15 किसानों को पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना के एक-एक लाख रुपये के चेक भी दिए।

सीएम ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का है लेकिन, सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता का समर्थन मांगते हुए हड़ताली सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इन योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास:

now kotdwar gate open for corbett national park

इन योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास:
- कार्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन में सफारी वाहनों के संचालन का शुभारंभ
- कोटद्वार इको टूरिज्म सर्किट के विकास का शुभारंभ
- उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कोटद्वार कार्यालय का शिलान्यास
- सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कोटद्वार का उद्घाटन
- भीमसिंहपुर से उदयरामपुर मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य।
- दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों का सीसी निर्माण कार्य।
- दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत पीसी और सीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य।
- सिमलचौड़ से सिताबपुर, दुर्गापुर-हल्दूखाता, झंडीचौड़-चिलरखाल मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed