फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now Illegal tapping water will not, take a permit.

अब नहीं होगा पानी का अवैध दोहन, लेना होगा परमिट

Fri, 26 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Now Illegal tapping water will not, take a permit.

भूगर्भ जल दोहन रोकने के लिए अलग से प्राधिकरण को मंजूरी देने से कुछ राहत मिलती दिख रही है। उम्मीद है कि अब अवैध रूप से पानी के हो रहे दोहन पर रोक लग सकेगी। भूगर्भ जल दोहन करने वालों को अब कानून का पालन करना होगा।

विज्ञापन


इसकी परिधि में नदी, गदेरे, जल स्त्रोत, नलकूप सभी आएंगे। वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए दोहन किए जाने वाले पानी से पहले अथॉरिटी से परमिट लेना होगा, हालांकि हैंडपंप इस कानून के दायरे में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


अथॉरिटी ही यह चिन्हित करेगी कि कहां पानी है, कहां दोहन किया जा सकता है और कहां नहीं। पानी लेने वालों के लिए उस जगह रिसोर्स को आर्टिफिशियल रिचार्ज करने का भी प्रावधान भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी, सिंचाई को भी इससे बाहर रखा गया है। ड्रिलिंग एजेंसी को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी प्राविधान है। राज्य सरकार की ओर से एक अपीलीय अथॉरिटी भी बनाई जाएगी जो कि इस अथॉरिटी के निर्णयों की सुनवाई करेगी।


एक्ट तैयार कर शासन भेज दिया गया था। इसे शुक्रवार को कैबिनेट ने सहमति दे दी है। यह अच्छी बात है। इससे पानी के अवैध रूप से हो रहे दोहन पर रोक लग सकेगी। एसके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed