{"_id":"6932f316bfd78077720f8621","slug":"now-goats-and-fish-will-be-supplied-to-the-army-dehradun-news-c-5-drn1043-850030-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अब सेना के लिए सप्लाई होगी बकरी और मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अब सेना के लिए सप्लाई होगी बकरी और मछली
विज्ञापन
अब सेना व एसएसबी के लिए बकरी व मछली आपूर्ति करने की तैयारी
-प्रदेश के पशुपालकों व किसानों को मिलेगा फायदा
-आईटीबीपी की तर्ज पर सरकार की सेना व एसएसबी से चल रही वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के पशुपालकों व किसानों को आर्थिकी को मजबूत करने के लिए आईटीबीपी की तर्ज पर सेना व एसएसबी को भी बकरी व मछली की आपूर्ति करने की तैयारी है। इससे बकरी व मछली पालन करने वाले पशुपालकों व किसानों को फायदा होगा।
प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष में पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी व चंपावत जिले में आईटीबीपी को सहकारी समितियों के माध्यम से बकरी व मछली आपूर्ति शुरू की थी। इससे पशुपालकों व किसानों को आर्थिक रूप से लाभ हुआ था। अब सरकार सेना व एसएसबी को मटन व फिश की आपूर्ति करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही सेना के साथ अनुबंध हो सकता है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन व मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार प्रयासरत है। बकरी व मछली पालन करने वाले पशुपालक व किसानों को मटन व फिश की मार्केटिंग के लिए शहरी क्षेत्रों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए सेना व एसएसबी के साथ आपूर्ति करने पर बातचीत चल रही है। पिछले साल चार जिलों से आईटीबीपी को मटन व फिश की आपूर्ति की जा रही है। अब तक करोड़ों का कारोबार हुआ है।