फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now go to mussoorie on volvo

परेशानी खत्म, अब वाल्वो से जाएं मसूरी

Mon, 16 Sep 2013 04:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Sep 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
now go to mussoorie on volvo

इस बार गर्मी के मौसम में मसूरी आने वाले सैलानी वाल्वो बसों से मसूरी जा सकेंगे। देहरादून से मसूरी तक सड़क पर खतरनाक मोड़ों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मई 2014 तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद जून से वाल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे रूट पर हादसों पर भी ब्रेक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पढ़ें,
रुपहले पर्दे पर छाई केदारनाथ त्रासदी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव लोनिवि एसएस संधू की पहल पर देहरादून से मसूरी के बीच सड़क पर 32 संकरे मोड़ और ऐसे स्थान चिह्नित किए गए थे, जहां सड़क की चौड़ाई काफी कम है। इनमें से नौ मोड़ तो बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में वाल्वो बसें मसूरी नहीं जा पाती थीं।

इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी से मसूरी जाने वाले सैलानियों को दून से कार बुक करनी पड़ती थी, जो महंगा पड़ता है। छह माह पूर्व शासन ने इसके लिए दस करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया था। अब सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। लगभग सभी जगह सड़कें तीन से चार मीटर चौड़ी की जा रही हैं।

पढ़ें, डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही

दस दिन पहले ही कार्य शुरू किया गया है। मई के आखिर तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए। इस कदम से काफी हद तक दुर्घटनाएं भी कम हो जाएंगी।
- सीएम पांडे, ईई, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed