फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now girls will not be able to study home science maths is compulsory Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं नहीं पढ़ पाएंगी गृह विज्ञान, गणित की गई अनिवार्य

Fri, 20 Dec 2024 10:16 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बनाया गया है। यही वजह है कि उत्तराखंड में एनसीएफ की तर्ज पर राज्य के पाठ्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें कक्षा नौ से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Now girls will not be able to study home science maths is compulsory Uttarakhand News in hindi
गणित अनिवार्य - फोटो : freepik

विस्तार

राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं अब गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को लेकर शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में यह सिफारिश की गई।

विज्ञापन

 

अब तक कक्षा नौ में पहुंचने पर गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प था, लेकिन अब एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बनाया गया है। यही वजह है कि राज्य में एनसीएफ की तर्ज पर राज्य के पाठ्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें कक्षा नौ से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

 

शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक, कक्षा नौ से सामान्य और स्टैंडर्ड गणित होगी। गृह विज्ञान के स्थान पर छात्राएं सामान्य गणित ले सकेंगी। जो हाईस्कूल पास करने के बाद जीव विज्ञान या अन्य विषयों से पढ़ाई कर सकेगी। स्टैंडर्ड गणित वाले छात्र या छात्राएं हाईस्कूल पास करने के बाद इंटर में भी गणित की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

येे भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब आपको मंजिल तक पहुंचाएंगी महिला सारथी,ओला-उबर की तर्ज राजधानी देहरादून में होगी शुरुआत


एनईपी 2020 में गणित को अनिवार्य किया गया है। कक्षा नौ से अब गणित को शामिल किया जा रहा है। सीबीएसई में भी यही व्यवस्था है। -झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed