फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now fault in chief secretery voter card

सीएम 'बेघर', अब मुख्य सचिव भी ‘लापता’

Sat, 03 May 2014 03:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
now fault in chief secretery voter card

प्रदेश के मुखिया हरीश रावत के ‘बेघर’ होने के बाद अब शासन के सर्वोच्च अफसर यानी मुख्य सचिव सुभाष कुमार के ‘लापता’ होने की गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की वोटर आईडी में भी मकान नंबर गायब है। ऐसे में वोटर स्लिप पहुंचाने में बीएलओ को पसीने छूट गए।

काफी दौड़धूप के बाद मालूम हुआ कि जिस क्षेत्र में वोटर आईडी बनवाई गई है, मुख्य सचिव अब वहां रहते ही नहीं हैं। तीन दिन की मशक्कत के बाद बीएलओ नए आवास में आईडी पहुंचा आया।

विज्ञापन

फिर सामने आई वोटर स्लिप में गड़बड़ी

now fault in chief secretery voter card

निर्वाचन आयोग इस बार मतदाताओं के घर तक वोटर स्लिप पहुंचा रहा है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अधोईवाला के बीएलओ को वोटर सुभाष कुमार और परिजनों की कुल चार स्लिप पहुंचाने के लिए दी गईं।

बीएलओ को मालूम नहीं था कि यह सुभाष कुमार प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। स्लिप पर एमडीडीए कालोनी, अधोईवाला का पता दर्ज था, लेकिन मकान नंबर नहीं।

बीएलओ बिना मकान नंबर के तीन दिन तक सुभाष कुमार को तलाशता रहा। लोगों ने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता है।

मतदाता जागरूकता अभियान की खुली पोल

now fault in chief secretery voter card

शुक्रवार शाम बीएलओ को पता चला कि यह स्लिप मुख्य सचिव की है और वह काफी समय पूर्व राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंसारी मार्ग पर शिफ्ट हो चुके हैं।

इसके बाद बीएलओ मुख्य सचिव के अंसारी मार्ग आवास पर वोटर स्लिप देकर आ गया।

अफसर खुद ही सुस्त
निर्वाचन आयोग ने कुछ समय पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हर वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की पहल की थी। लेकिन आयोग के अभियान पर प्रदेश के अफसर ही सुस्त बने रहे।

सूत्रों की मानें तो रायपुर विस क्षेत्र से राजपुर शिफ्ट होने पर मुख्य सचिव को फार्म छह और सात भरकर निर्वाचन कार्यालय को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। इसके बाद उन्हें नई वोटर आईडी इश्यू कर दी जाती। लेकिन, मुख्य सचिव ने ऐसा नहीं किया।

सूत्रों के मुताबिक उनके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अफसरों की वोटर आईडी में भी पते की गड़बड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed