फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now, every teacher has the right to vote in the organization's elections

Dehradun News: संगठन के चुनाव में अब हर शिक्षक को मतदान का अधिकार

Thu, 16 Apr 2026 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Now, every teacher has the right to vote in the organization's elections
- ब्लॉक, जिला, मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के एक ही दिन होंगे चुनाव
विज्ञापन

- शासन ने राजकीय शिक्षक संघ के संविधान में संशोधन की दी मंजूरी
- शिक्षकों को अब चुनाव के लिए नहीं मिलेगी छुट्टी, सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शासन ने राजकीय शिक्षक संघ के संविधान में संशोधन को मंजूरी दे दी। जिससे संगठन के चुनाव में अब हर शिक्षक को मतदान का अधिकार मिला है। खास बात यह है कि ब्लॉक, जिला, मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव अलग-अलग दिन न होकर एक ही दिन होंगे। वहीं, इसके लिए शिक्षकों को किसी तरह की छुट्टी नहीं मिलेगी। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए चुनाव गर्मी या सर्दियों की छुट्टी में होंगे।
शासन ने जारी आदेश में कहा, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक, जिला, मंडल व प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हर ब्लॉक स्तर पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षक सदस्य अपने विद्यालय के ब्लॉक में स्थित मतदान केंद्र पर ही मतदान कर सकेंगे। वहीं, विभिन्न स्तरों की कार्यकारिणी के चुनाव अनिवार्य रूप से सरकारी छुट्टी के दिन ही होंगे। चुनाव में प्रतिभाग के लिए शिक्षकों को किसी भी तरह का कोई विशेष आकस्मिक अवकाश, यात्रा अवकाश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह का यात्रा या अन्य कोई भत्ता भी नहीं मिलेगा। चुनाव खर्च के फिर से निर्धारण के लिए भी निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से अपने स्तर से नियमानुसार विचार किया जाएगा। चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई भी वित्तीय व्ययभार वहन नहीं किया जाएगा। चुनाव का पूरा खर्च राजकीय शिक्षक संघ की ओर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

----------
शिक्षक संघ ने बताया संगठन को खत्म करने की साजिश
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने चुनाव के लिए छुट्टी न मिलने के आदेश पर नाराजगी जताते हुए कहा, यह संगठन को खत्म करने की साजिश है। संगठन की इस तरह की मांग नहीं थी। संगठन की मांग थी कि सभी को मत देने का अधिकार दिया जाए, लेकिन इसमें कई अन्य शर्तें जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डॉ. अंकित जोशी ने दाखिल की थी याचिका
देहरादून। हर शिक्षक को मतदान का अधिकार मिले इसे लेकर प्रवक्ता डॉ. अंकित जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि सभी शिक्षकों को मत का अधिकार मिलना स्वागत योग्य है, लेकिन चुनाव के लिए शिक्षकों को छुट्टी मिलनी चाहिए। संविधान में कार्मिकों को संगठन बनाने अधिकार है।

----------
अब तक ऐसे होते रहे हैं चुनाव
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय व मंडल कार्यकारिणी के चुनाव में वर्तमान में डेलीगेट व्यवस्था है। जिसके तहत एक से 10 शिक्षकों वाले विद्यालय में एक शिक्षक मतदान करते हैं। जबकि 11 से 20 शिक्षक वाले विद्यालय से दो शिक्षक डेलीगेट के रूप में मतदान करते हैं। वहीं, ब्लॉ, जिला, मंडल व प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अलग-अलग दिन छुट्टियां होती थी। जिसमें संगठन के दो से तीन दिन के अधिवेशन में चुनाव होते थे। जबकि अब छुट्टी वाले दिन एक ही दिन में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed