फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now Chardham Yatra will be monitored from Shyampur also through drones Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अब श्यामपुर से भी ड्रोन से होगी चारधाम यात्रा की निगरानी, हाईवे पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

Mon, 19 Feb 2024 11:11 AM IST
रेनू सकलानी मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Feb 2024 11:11 AM IST
सार

पिछले साल ड्रोन कैमरे से हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिली थी। जिन स्थानों पर जाम लग रहा था, उन स्थानों पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया था।अब यातायात पुलिस श्यामपुर क्षेत्र से भी ड्रोन कैमरे से हाईवे पर लगने वाले जाम की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
Now Chardham Yatra will be monitored from Shyampur also through drones Rishikesh Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : RISHIKESH

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अब ट्रांजिट कैंप के साथ ही श्यामपुर क्षेत्र में भी ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पिछले साल मिली सफलता से उत्साहित यातायात पुलिस ने इसके लिए श्यामपुर क्षेत्र में एक जगह को चिह्नित किया है। यात्रा मार्ग पर जाम लगने की दशा में यातायात पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2023 के दौरान यातायात पुलिस की ओर से हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए एक ड्रोन कैमरा किराये पर लिया गया था। इसके लिए यातायात पुलिस ने एक संस्था के साथ अनुबंध किया था। पिछले साल ड्रोन कैमरे से हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिली थी। जिन स्थानों पर जाम लग रहा था, उन स्थानों पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया था।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की यह योजना कारगर साबित हुई थी। अब यातायात पुलिस श्यामपुर क्षेत्र से भी ड्रोन कैमरे से हाईवे पर लगने वाले जाम की निगरानी करेगी। इसके लिए यातायात पुलिस अगले सप्ताह श्यामपुर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे का ट्रायल करेगी। चारधाम यात्रा शुरू होने पर हर रोज यात्रा मार्ग की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन क्षेत्रों में निगरानी करेगा ड्रोन
श्यामपुर क्षेत्र : आईडीपीएल गेट से एम्स, नेपाली फार्म, आईडीपीएल सिटी गेट से खदरी, खैरी खुर्द, नेपाली फार्म से छिद्दरवाला।
ऋषिकेश क्षेत्र : नटराज चौक, चंद्रभागापुल, कोयलघाटी चौक, बाईपास मार्ग, हरिद्वार रोड।

हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी हो गई थी 60 किमी
चारधााम यात्रा के दौरान श्यामपुर फाटक पर जाम लगने से यातायात पुलिस की ओर से हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला भेजा गया था। भानियावाला से इन वाहनों को रानीपोखरी बड़कोट बैंड होते हुए नरेंद्रनगर भेजा गया था। नरेेंद्रनगर से यह वाहन ऋषिकेश पहुंचे थे। तब जाम से निजात मिली थी। यातायात पुलिस को ड्रोन से ली फोटो से ही जानकारी मिल रही थी।

ये भी पढ़ें...रंग लाया आंदोलन:  कई साल तक पैदल पगडंडी नापी, अब गाड़ी में बैठकर पहुंंचेंगे गांव, झलक पड़ी बुजुर्गों की आंखें

यातायात पुलिस की ओर से चारधाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अब श्यामपुर क्षेत्र में भी ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए श्यामपुर में पुलिस चौकी के पास एक जगह को चिह्नित किया गया है। ट्रांजिट कैंप और श्यामपुर दोनों स्थानों से निगरानी की जाएगी। - अनवर खान, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed